भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023/द्वितीय अनुसूची/6 / 58
प्ररूप 6साक्षी की उपस्थिति की अपेक्षा करने वाली उद्घोषणा
अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, राजपत्र पृष्ठ 419स्रोत
पुराना प्ररूप
दंड प्रक्रिया संहिता, 1973
मेरे समक्ष परिवाद किया गया है कि ……(नाम, वर्णन और पता) ने ……(अपराध का संक्षेप में वर्णन कीजिए) का अपराध किया है (या संदेह है कि उसने किया है) और उक्त परिवाद के विषय के बारे में परीक्षा की जाने के लिए इस न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने के लिए ……(साक्षी का नाम, वर्णन और पता) को विवश करने के लिए वारंट जारी किया जा चुका है, तथा उक्त वारंट को यह लिखकर लौटा दिया गया है कि उक्त ……(साक्षी का नाम) पर उसकी तामील नहीं की जा सकती, और मुझे समाधानप्रद रूप में यह दर्शित कर दिया गया है कि वह फरार हो गया है (या उक्त वारंट की तामील से बचने के लिए अपने आपको छिपा रहा है) ;
इसलिए इसके द्वारा उद्घोषणा की जाती है कि उक्त ……(नाम) से अपेक्षा की जाती है कि वह ……के उस अपराध के बारे में जिसका परिवाद किया गया है परीक्षा की जाने के लिए तारीख ……को ……बजे ……(स्थान) में …… के न्यायालय के समक्ष उपस्थित हो ।
तारीख ……
(न्यायालय की मुद्रा)(हस्ताक्षर)
यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।