दंड प्रक्रिया संहिता, 1973/द्वितीय अनुसूची/5 / 57
प्ररूप 5साक्षी की हाजिरी की अपेक्षा करने वाली उद्घोषणा
अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, PDF पृष्ठ 181स्रोत
यह प्ररूप बदल दिया गया है
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 · 1 जुलाई 2024 से लागू
मेरे समक्ष परिवाद किया गया है कि ……(नाम, वर्णन और पता) ने ……(अपराध का संक्षेप में वर्णन कीजिए) का अपराध किया है (या सन्देह है कि उसने किया है) और उक्त परिवाद के विषय के बारे में परीक्षा की जाने के लिए इस न्यायालय के समक्ष हाजिर होने के लिए ……(साक्षी का नाम, वर्णन और पता) को विवश करने के लिए वारण्ट जारी किया जा चुका है, तथा उक्त वारण्ट को यह लिखकर लौटा दिया गया है कि उक्त ……(साक्षी का नाम) पर उसकी तामील नहीं की जा सकती, और मुझे समाधानप्रद रूप में यह दर्शित कर दिया गया है कि वह फरार हो गया है (या उक्त वारण्ट की तामील से बचने के लिए अपने आपको छिपा रहा है) ;
इसलिए इसके द्वारा उद्घोषणा की जाती है कि उक्त ……(नाम) से अपेक्षा की जाती है कि वह ……के उस अपराध के बारे में जिसका परिवाद किया गया है परीक्षा की जाने के लिए तारीख ……को ……बजे ……(स्थान) में …… के न्यायालय के समक्ष हाजिर हो ।
ता० ……(हस्ताक्षर)
(न्यायालय की मुद्रा)
यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।