नई–पुरानी धाराmanzill.com
दंड प्रक्रिया संहिता, 1973

दंड प्रक्रिया संहिता, 1973/द्वितीय अनुसूची/13 / 57

प्ररूप 13सदाचार के लिए बंधपत्र

अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, PDF पृष्ठ 185स्रोत

यह प्ररूप बदल दिया गया है

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 · 1 जुलाई 2024 से लागू

(धाराएं 108, 109, 110 देखिए)

मैं……(नाम)……(स्थान) का निवासी हूं ; मुझसे यह अपेक्षा की गई है कि मैं ……(अवधि लिखिए) की अवधि के लिए या जब तक……के न्यायालय में …… के मामले में इस समय लंबित जांच समाप्त न हो जाए, सरकार और भारत के सब नागरिकों के प्रति सदाचार बरतने के लिए, बंधपत्र लिखूं;

इसलिए मैं इसके द्वारा अपने को आबद्ध करता हूं कि उक्त अवधि के दौरान, या जब तक उक्त जांच समाप्त न हो जाए सरकार और भारत के सब नागरिकों के प्रति सदाचार बरतूंगा और मैं इसके द्वारा अपने को आबद्ध करता हूं कि यदि इसमें मैंने कोई चूक की तो मेरी……रुपए की राशि सरकार को समपहृत हो जाएगी ।

ता० ……(हस्ताक्षर

(जहां प्रतिभुओं सहित बंधपत्र निष्पादित किया जाना है वहां यह जोड़िए)

हम उक्त……के लिए अपने को इसके द्वारा इस बात के लिए प्रतिभू घोषित करते हैं कि वह उक्त अवधि के दौरान या जब तक उक्त जांच समाप्त न हो जाए सरकार और भारत के सब नागरिकों के प्रति सदाचार बरतेगा और हम अपने को संयुक्ततः और पृथक्ततः आबद्ध करते हैं कि यदि इसमें उसने कोई चूक की तो हमारी……रुपए की राशि सरकार को समपहृत हो जाएगी ।

ता० ……(हस्ताक्षर)

यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।