नई–पुरानी धाराmanzill.com
दंड प्रक्रिया संहिता, 1973

दंड प्रक्रिया संहिता, 1973/द्वितीय अनुसूची/28 / 57

प्ररूप 28पुलिस अधिकारी के समक्ष प्रारंभिक जांच पर बंधपत्र और जमानत पत्र

अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, PDF पृष्ठ 192स्रोत

यह प्ररूप बदल दिया गया है

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 · 1 जुलाई 2024 से लागू

(धारा 169 देखिए)

मैं……(नाम) जो……हूं……के अपराध से आरोपित होने पर और जांच के पश्चात्……मजिस्ट्रेट के समक्ष हाजिर होने के लिए अपेक्षित किए जाने पर;

अथवा

और जांच के पश्चात् अपना मुचलका इसलिए देने की अपेक्षा की जाने पर कि जब भी मुझसे अपेक्षा की जाएगी, मैं हाजिर होऊंगा ; इसके द्वारा अपने को आबद्ध करता हूं कि मैं……(स्थान) में……के न्यायालय में तारीख ……को (या ऐसे दिन जब हाजिर होने की मुझसे इसके पश्चात् अपेक्षा की जाए) उक्त आरोप का अतिरिक्त उत्तर देने के लिए हाजिर होऊंगा और मैं अपने को आबद्ध करता हूं कि यदि इसमें से कोई चूक करूं तो मेरी……रुपए की राशि सरकार को समपहृत हो जाएगी ।

ता० ……(हस्ताक्षर)

मैं इसके द्वारा अपने को (या हम संयुक्ततः और पृथक्ततः अपने को और अपने में से प्रत्येक को) उपर्युक्त…… (नाम) के लिए इस बात के लिए प्रतिभू घोषित करता हूं (या करते हैं) कि वह……(स्थान) में……के न्यायालय में तारीख……को (या ऐसे दिन जब हाजिर होने की उससे इसके पश्चात् अपेक्षा की जाए) अपने विरुद्ध लंबित आरोप का अतिरिक्त उत्तर देने के लिए हाजिर होगा, और मैं इसके द्वारा अपने को आबद्ध करता हूं (या हम इसके द्वारा अपने को आबद्ध करते हैं) कि यदि इसमें वह चूक करे तो मेरी (या हमारी)……रुपए की राशि सरकार को समपहृत हो जाएगी ।

ता० ……(हस्ताक्षर)

यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।