नई–पुरानी धाराmanzill.com
दंड प्रक्रिया संहिता, 1973

दंड प्रक्रिया संहिता, 1973/द्वितीय अनुसूची/21 / 57

प्ररूप 21मजिस्ट्रेट द्वारा सूचना और अनिवार्य आदेश

अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, PDF पृष्ठ 189स्रोत

यह प्ररूप बदल दिया गया है

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 · 1 जुलाई 2024 से लागू

(धारा 141 देखिए)

प्रेषिती—

…… (नाम, वर्णन और पता)

मैं आपको सूचना देता हूं कि यह पाया गया है कि तारीख……को जारी किया गया और आपसे……(आदेश में की गई अपेक्षा का सार लिखिए) अपेक्षा करने वाला आदेश युक्तियुक्त और उचित है । वह आदेश अब अंतिम कर दिया गया है तथा मैं आपको निदेश देता हूं और आपसे अपेक्षा करता हूं कि……(अनुज्ञात समय लिखिए) के अंदर उक्त आदेश का अनुपालन करें, नहीं तो उसकी अवज्ञा के लिए भारतीय दंड संहिता द्वारा उपबंधित शास्ति आपको भोगनी पड़ेगी ।

ता० ……(हस्ताक्षर)

(न्यायालय की मुद्रा)

यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।