दंड प्रक्रिया संहिता, 1973/द्वितीय अनुसूची/30 / 57
प्ररूप 30छोटे अपराध के अभियुक्त को विशेष समन
अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, PDF पृष्ठ 193स्रोत
यह प्ररूप बदल दिया गया है
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 · 1 जुलाई 2024 से लागू
(धारा 206 देखिए)
प्रेषिती—
……(अभियुक्तकानाम)……(पता)
…… के छोटे अपराध (आरोपित अपराध का संक्षिप्त विवरण) के आरोप का उत्तर देने के लिए आपकी हाजिरी आवश्यक है, अतः आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप स्वयं (या प्लीडर द्वारा)……(मजिस्ट्रेट) के समक्ष 19……के……मास के……दिन हाजिर हों या यदि आप मजिस्ट्रेट के समक्ष हाजिर हुए बिना आरोप के दोषी होने का अभिवचन करना चाहें तो आप दोषी होने का लिखित रूप में अभिवचन और जुर्माने के रूप में ……रुपए की राशि उपरोक्त तारीख के पूर्व भेज दें, या यदि आप प्लीडर द्वारा हाजिर होना चाहें और दोषी होने का अभिवचन ऐसे प्लीडर की मार्फत करना चाहें तो अपनी ओर से इस प्रकार दोषी होने का अभिवचन करने के लिए आप ऐसे प्लीडर को लिखित रूप में प्राधिकृत करें और ऐसे प्लीडर की मार्फत जुर्माने का संदाय करें । इसमें चूक नहीं होनी चाहिए ।
ता० ……(हस्ताक्षर)
(न्यायालय की मुद्रा)
(टिप्पण—इस समन में विनिर्दिष्ट जुर्माने की रकम एक सौ रुपए से अधिक न होगी)
यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।