दंड प्रक्रिया संहिता, 1973/द्वितीय अनुसूची/36 / 57
प्ररूप 36कारागार में बंद व्यक्ति को किसी अपराध के आरोप का उत्तर देने के लिए न्यायालय में पेश करने की अपेक्षा करने वाला आदेश
अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, PDF पृष्ठ 197स्रोत
यह प्ररूप बदल दिया गया है
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 · 1 जुलाई 2024 से लागू
(धारा 267 देखिए)
प्रेषिती—
……(स्थान) की जेल का भारसाधक अधिकारी
उक्त कारागार में इस समय परिरुद्ध/निरुद्ध ……(बंदी का नाम) की इस न्यायालय में हाजिरी ……(आरोपित अपराध संक्षेप में लिखिए) के आरोप का उत्तर देने के लिए या…… (कार्यवाही की संक्षिप्त विशिष्टियां दीजिए) कार्यवाही के प्रयोजनार्थ अपेक्षित है ;
इसलिए आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप उक्त……को सुरक्षित और सुनिश्चित रूप से लाकर उक्त आरोप का उत्तर देने के लिए या उक्त कार्यवाही के प्रयोजनार्थ तारीख……को दिन में……बजे इस न्यायालय के समक्ष पेश करें और इस न्यायालय द्वारा उसे आगे हाजिर करने से छूट दिए जाने पर उसे उक्त कारागार को सुरक्षित और सुनिश्चित रूप से वापस ले जाएं ।
और आपसे यह और अपेक्षा की जाती है कि आप उक्त……को इस आदेश की अंतर्वस्तु की इत्तिला दें और उसकी संलग्न प्रति उसे परिदत्त करें ।
ता० ……(हस्ताक्षर)
(न्यायालय की मुद्रा)प्रतिहस्ताक्षरित
(मुद्रा)(हस्ताक्षर)
यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।