नई–पुरानी धाराmanzill.com
दंड प्रक्रिया संहिता, 1973

दंड प्रक्रिया संहिता, 1973/द्वितीय अनुसूची/2 / 57

प्ररूप 2गिरफ्तारी का वारण्ट

अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, PDF पृष्ठ 179स्रोत

यह प्ररूप बदल दिया गया है

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 · 1 जुलाई 2024 से लागू

(धाराएं 70, 71 देखिए)

प्रेषिती—(उस व्यक्ति का या उन व्यक्तियों के नाम और पदनाम जिसे या जिन्हें वारण्ट निष्पादित करना है) ……(पता) के ……(अभियुक्त का नाम) पर ……(अपराध लिखिए) के अपराध का आरोप है; इसलिए आपको इसके द्वारा निदेश दिया जाता है कि आप उक्त ……को गिरफ्तार करें और मेरे समक्ष पेश करें । इसमें चूक नहीं होनी चाहिए ।

ता०……

(न्यायालय की मुद्रा)(हस्ताक्षर)

(धारा 71। देखिए)

यह वारण्ट निम्नलिखित रूप से पृष्ठांकित किया जा सकेगा :—

यदि उक्त ……तारीख……को मेरे समक्ष हाजिर होने के लिए और जब तक मेरे द्वारा अन्यथा निर्दिष्ट न किया जाए ऐसे हाजिर होते रहने के लिए स्वयं ……रुपए की राशि की जमानत……रुपए की राशि के एक प्रतिभू सहित (या दो प्रतिभुओं सहित, जिनमें से प्रत्येक ……रुपए की राशि का होगा) दे दे तो उसे छोड़ा जा सकता है ।

ता० ……

(न्यायालय की मुद्रा)(हस्ताक्षर)

यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।