नई–पुरानी धाराmanzill.com
दंड प्रक्रिया संहिता, 1973

दंड प्रक्रिया संहिता, 1973/द्वितीय अनुसूची/3 / 57

प्ररूप 3वारण्ट के अधीन गिरफ्तारी के पश्चात् बंधपत्र और जमानतपत्र

अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, PDF पृष्ठ 180स्रोत

यह प्ररूप बदल दिया गया है

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 · 1 जुलाई 2024 से लागू

(धारा 81 देखिए)

मैं ……(नाम) जो कि……(पता) का हूं, ……के आरोप का उत्तर देने के लिए हाजिर होने के लिए मुझे विवश करने के लिए जारी किए गए वारण्ट के अधीन ……के जिला मजिस्ट्रेट (या यथास्थिति) के समक्ष लाए जाने पर इसके द्वारा अपने को आबद्ध करता हूं कि उक्त आरोप का उत्तर देने के लिए मैं अगली तारीख……को……के न्यायालय में हाजिर होऊंगा, और जब तक कि न्यायालय द्वारा अन्यथा निर्दिष्ट न किया जाए तब तक ऐसे हाजिर होता रहूंगा; तथा मैं अपने को आबद्ध करता हूं कि यदि इसमें मैंने कोई चूक की तो मेरी ……रुपए की राशि सरकार को समपहृत हो जाएगी ।

ता० ……(हस्ताक्षर)

……(पता) के उक्त ……(नाम) के लिए मैं अपने को इसके द्वारा इस बात के लिए प्रतिभू घोषित करता हूं कि वह उस आरोप का उत्तर देने के लिए, जिसके लिए कि वह गिरफ्तार किया गया है, अगली तारीख ……को ……के न्यायालय में …… के समक्ष हाजिर होगा, और जब तक न्यायालय द्वारा अन्यथा निर्दिष्ट न किया जाए, ऐसे हाजिर होता रहेगा, और मैं अपने को आबद्ध करता हूं कि यदि इसमें उसने कोई चूक की तो मेरी …… रुपए की राशि सरकार को समपहृत हो जाएगी ।

ता० ……(हस्ताक्षर)

यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।