दंड प्रक्रिया संहिता, 1973/द्वितीय अनुसूची/49 / 57
प्ररूप 48बंधपत्र का भंग होने पर प्रतिभू को सूचना
अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, PDF पृष्ठ 203स्रोत
यह प्ररूप बदल दिया गया है
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 · 1 जुलाई 2024 से लागू
(धारा 446 देखिए)
प्रेषिती—
……(नाम और पता)
आप तारीख……को……(नाम)……(स्थान) के इसलिए प्रतिभू बने थे कि वह इस न्यायालय के समक्ष……(तारीख) को हाजिर होगा और आपने अपने को आबद्ध किया था कि यदि इसमें व्यतिक्रम होता है तो आपकी……रुपए की राशि सरकार को समपहृत हो जाएगी ; और उक्त (नाम) इस न्यायालय के समक्ष हाजिर होने में असफल रहा है और इस व्यतिक्रम के कारण आपकी……रुपए की उपर्युक्त राशि समपहृत हो गई है;
इसलिए आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप आज की तारीख से……दिन के भीतर उक्त शास्ति का संदाय कर दें या यह कारण बताएं कि आपसे उक्त राशि वसूल क्यों न की जाए ।
ता० ……
(हस्ताक्षर)
(न्यायालय की मुद्रा)
संशोधन टिप्पणियां
- 1978 के अधिनियम सं० 45 की धारा 35 द्वारा अन्तःस्थापित ।
यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।