नई–पुरानी धाराmanzill.com
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023/द्वितीय अनुसूची/22 / 58

प्ररूप 22मजिस्ट्रेट द्वारा सूचना और अनिवार्य आदेश

अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, राजपत्र पृष्ठ 435स्रोत

पुराना प्ररूप

दंड प्रक्रिया संहिता, 1973

(धारा 160 देखिए)

प्रेषिती—

…… (नाम, वर्णन और पता)

मैं आपको सूचना देता हूं कि यह पाया गया है कि तारीख……को जारी किया गया और आपसे……(आदेश में की गई अपेक्षा का सार लिखिए) की अपेक्षा करने वाला आदेश युक्तियुक्त और उचित है । वह आदेश अब अंतिम कर दिया गया है तथा मैं आपको निदेश देता हूं और आपसे अपेक्षा करता हूं कि……(अनुज्ञात समय लिखिए) के भीतर उक्त आदेश का अनुपालन करें, नहीं तो उसकी अवज्ञा के लिए भारतीय न्याय संहिता, 2023 द्वारा उपबंधित शास्ति आपको भोगनी पड़ेगी ।

तारीख ……

(न्यायालय की मुद्रा)(हस्ताक्षर)

यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।