नई–पुरानी धाराmanzill.com
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023/द्वितीय अनुसूची/56 / 58

प्ररूप 56परिशांति बनाए रखने के लिए बंधपत्र के भंग होने पर कारावास का वारंट

अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, राजपत्र पृष्ठ 471स्रोत

पुराना प्ररूप

दंड प्रक्रिया संहिता, 1973

(धारा 491 देखिए)

प्रेषिती—

……(स्थान) की सिविल कारागार का अधीक्षक (या पालक) ।

मेरे समक्ष इस बात का सबूत दिया गया है और वह सम्यक् रूप से अभिलिखित किया गया है कि ……(नाम और वर्णन) ने उस बंधपत्र का भंग किया है जो उसने परिशांति बनाए रखने के लिए निष्पादित किया था और इसलिए उसकी……रुपए की राशि सरकार को जब्त हो गई है, और उक्त…… (नाम) ऊपर बताई गई राशि का संदाय करने में या यह कारण बताने में कि उक्त राशि का संदाय क्यों नहीं किया जाना चाहिए, असफल रहा है, यद्यपि उससे ऐसा करने की सम्यक् रूप से अपेक्षा की गई थी तथा उक्त राशि की वसूली उसकी चल सम्पत्ति की कुर्की करके नहीं की जा सकती है और…… (कारावास की अवधि) की अवधि के लिए सिविल कारागार में उक्त…… (नाम) के कारावास के लिए आदेश किया गया है ;

इसलिए आपको अर्थात् उक्त सिविल कारागार के अधीक्षक (या पालक) को प्राधिकृत किया जाता है और आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप…… (नाम) को इस वारंट सहित अपनी अभिरक्षा में लें और उसे उक्त अवधि…… (कारावास की अवधि) के लिए उक्त जेल में सुरक्षित रखें और वारंट के निष्पादन की रीति को पृष्ठांकन द्वारा प्रमाणित करते हुए इसे लौटा दें ।

तारीख ……

(न्यायालय की मुद्रा)(हस्ताक्षर)

यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।