नई–पुरानी धाराmanzill.com
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023/द्वितीय अनुसूची/36 / 58

प्ररूप 36प्रतिकर का संदाय करने में असफल रहने पर कारावास का वारंट

अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, राजपत्र पृष्ठ 451स्रोत

पुराना प्ररूप

दंड प्रक्रिया संहिता, 1973

(धारा 273 देखिए)

प्रेषिती—

……(स्थान) की कारागार का भारसाधक अधिकारी

……(नाम और वर्णन) ने ……(अभियुक्त का नाम और वर्णन) के विरुद्ध यह परिवाद किया है कि……(इसका संक्षेप में वर्णन कीजिए) और वह इस आधार पर खारिज कर दिया गया है कि उक्त (नाम)……के विरुद्ध अभियोग लगाने के लिए उचित आधार नहीं है और खारिज करने का आदेश यह अधिनिर्णीत करता है कि उक्त……(परिवादी का नाम) द्वारा प्रतिकर के रूप में……रुपए की राशि का संदाय किया जाए ; और उक्त राशि अभी तक दी नहीं गई है और यह आदेश कर दिया गया है कि उसे……दिन की अवधि के लिए, यदि पूर्वोक्त राशि उससे पूर्व नहीं दे दी जाती है तो जेल में सादा कारावास में रखा जाए ।

इसलिए आपको प्राधिकृत किया जाता है और आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप उक्त……(नाम) को अपनी अभिरक्षा में इस वारंट के सहित लें और भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 8(6)(ख) के उपबंधों के अधीन रहते हुए उससे उक्त कारागार में उक्त अवधि ……(कारावास की अवधि) के लिए, यदि उक्त राशि उससे पूर्व नहीं दे दी जाती है तो सुरक्षित रखें और उक्त राशि के प्राप्त होने पर उसे तत्काल स्वतंत्र कर दें और इस वारंट के निष्पादन की रीति को पृष्ठांकन द्वारा प्रमाणित करते हुए इसे लौटा दें ।

तारीख ……

(न्यायालय की मुद्रा)(हस्ताक्षर)

यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।