भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023/द्वितीय अनुसूची/13 / 58
प्ररूप 13परिशांति कायम रखने के लिए बंधपत्र
अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, राजपत्र पृष्ठ 426स्रोत
पुराना प्ररूप
दंड प्रक्रिया संहिता, 1973
मैं……(नाम)…… (स्थान) का निवासी हूं; मुझसे यह अपेक्षा की गई है कि में …… की अवधि के लिए या जब तक ……के न्यायालय में…… के मामले में इस समय लंबित जांच समाप्त न हो जाए परिशांति कायम रखने के लिए बंधपत्र लिखें;
इसलिए मैं इसके द्वारा अपने को आबद्ध करता हूं कि उक्त अवधि के दौरान, या जब तक उक्त जांच समाप्त न हो जाए, परिशांति भंग नहीं करूंगा अथवा कोई ऐसा कार्य नहीं करूंगा जिससे परिशांति भंग होना संभाव्य हो, और मैं इसके द्वारा अपने को आबद्ध करता हूं कि यदि इसमें मैंने कोई चूक की तो मेरी……रुपए की राशि सरकार को जब्त हो जाएगी ।
तारीख ……
(हस्ताक्षर)
यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।